0

LIVE: संसद का विशेष सत्र शुरू, लोकसभा में PM मोदी ने की चर्चा की शुरुआत

Share

Image Source : ANI
पीएम मोदी

नई दिल्ली: संसद का विशेष सत्र शुरू हो गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने लोकसभा में चर्चा की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि ये देश के लिए आगे बढ़ने का समय है। हम भले ही नए संसद भवन में जाएंगे लेकिन पुराना संसद भवन भी लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। इसके निर्माण में हमारे देश के लोगों का पैसा और पसीना लगा था। हम ऐतिहासिक भवन से विदा ले रहे हैं। 

पीएम ने कहा कि हम सभी इस ऐतिहासिक इमारत को अलविदा कह रहे हैं। आजादी से पहले यह सदन इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल की जगह था। आजादी के बाद इसे संसद भवन की पहचान मिली। यह सच है कि इस इमारत के निर्माण का निर्णय विदेशी शासकों ने लिया था, लेकिन हम कभी नहीं भूल सकते और गर्व से कह सकते हैं कि इसके निर्माण में जो मेहनत, मेहनत और पैसा लगा, वह मेरे देशवासियों का था।

पूरी दुनिया आज भारत में अपना मित्र ढूंढ रही: PM

पीएम ने कहा कि पूरी दुनिया आज भारत में अपना मित्र ढूंढ रही है। सबका साथ, सबका विकास का मंत्र सबको जोड़ रहा है। ये संसद हम सबकी साझी विरासत है। पुरानी संसद से विदा लेना भावुक पल है। पीएम ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत बहुत बड़ी है। रेलवे स्टेशन पर गुजारा करने वाला संसद पहुंच गया। 

G-20 की सफलता देश के 140 करोड़ नागरिकों की सफलता: PM

पीएम ने कहा कि आज आपने एक स्वर से G-20 की सफलता की सराहना की है। मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।  G-20 की सफलता देश के 140 करोड़ नागरिकों की सफलता है। यह भारत की सफलता है, किसी व्यक्ति या पार्टी की नहीं। यह हम सभी के लिए जश्न मनाने का विषय है।

महिलाओं से बढ़ी सदन की गरिमा: पीएम 

पीएम ने कहा कि समय के साथ-साथ सदन की संरचना भी बदलती रही और समावेशी बनती गई। पहले महिलाओं की संख्या कम थी लेकिन अब माताओं और बहनों की वजह से सदन की गरिमा बढ़ी है। करीब साढ़े सात हजार से ज्यादा प्रतिनिधि इस पूरे समय में दोनों सदनों में योगदान दे चुके हैं। इस कालखंड में करीब 600 महिला सांसदों ने भी अपना योगदान दिया। यह वो सदन है, जिसमें 93 साल के शफीकुर्रहमान जी भी अपना योगदान दे रहे हैं। 

कोविड काल में भी सांसद सदन में आए: पीएम 

पीएम मोदी ने कोविड काल में सदन के हालात पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब कोविड काल था, तब भी तमाम गंभीर समस्याओं के बावजूद दोनों सदनों के सांसद उपस्थित रहे। कोविड टेस्टिंग हुई, मास्क भी पहना लेकिन कोई काम नहीं रुका। कोरोना काल में कोई व्हील चेयर तो कोई डॉक्टर को बाहर रखकर सदन के अंदर आया है। 

पीएम ने नेहरू की तारीफ की, गांधी परिवार के योगदान को याद किया

पीएम मोदी ने देश के पूर्व पीएम के पद पर रहे लोगों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री से लेकर अटल बिहारी और मनमोहन सिंह तक, सभी ने देश को नई दिशा दी है। इन नेताओं ने  सामान्य नागरिक को आवाज देने का काम किया है। सभी स्पीकरों ने सदन को सुचारू रूप से चलाया है। जब देश ने राजीव गांधी और इंदिरा गांधी को खोया तो इसी सदन ने उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मैं आज सभी का अभिनंदन और वंदन करता हूं। 

संसद पर हुए आतंकी हमले को किया याद 

पीएम मोदी ने संसद पर हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संसद में जब आतंकी हमला हुआ, उस वक्त ये केवल एक इमारत पर हमला नहीं था बल्कि हमारी जीवात्मा पर हमला था। देश इस घटना को कभी नहीं भूल सकता। आतंकियों से लड़ते हुए और सदस्यों को बचाते हुए जिन्होंने अपने सीने पर गोलियां झेलीं, मैं उनको नमन करता हूं।

पीएम ने ये भी कहा कि सदन छोड़ते समय मैं उन पत्रकारों को भी याद करना चाहूंगा, जिन्होंने यहां रिपोर्टिंग की। उन्होंने भारत की विकास यात्रा के लिए सबकुछ खपाया। कई पत्रकारों के लिए भी ये सदन छोड़ना एक भावुक पल होगा। 

पीएम ने पुरानी सरकारों का जिक्र किया

पीएम ने कहा कि ये वही सदन है जहां कभी भगत सिंह, बटुकेश्वर दत्त ने अपनी वीरता से बम धमाके के जरिए अंग्रेज सल्तनत को जगाया था। सरकारें आएंगी और जाएंगी, पार्टियां भी बनेंगी और बिगड़ेंगी, लेकिन ये देश रहना चाहिए। पंडित नेहरू की सरकार में बाबा साहेब ने देश को वाटर पॉलिसी दी थी। श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने इस देश को पहली इंडस्ट्री पॉलिसी दी थी। लाल बहादुर शास्त्री ने 65 के युद्ध में इसी सदन से देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाया था। इंदिरा गांधी के नेतृत्व को बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के आंदोलन में इसी सदन से देखा गया था। 

कॉपी अपडेट हो रही है…कृपया इस पर बने रहें।

Latest India News


#LIVE #ससद #क #वशष #सतर #शर #लकसभ #म #मद #न #क #चरच #क #शरआत