नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र (special session of Parliament) को संबोधित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) संसद भवन पहुंच गए हैं। विशेष सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पुराने संसद भवन से होगी। इसी के साथ पुराने संसद भवन में पीएम मोदी का आखिरी संबोधन होगा।
#WATCH …मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि छोटा सत्र है, उनका ज्यादा से ज्यादा समय मिले, उत्साह और उमंग के वातावरण में मिले। रोने-धोने के लिए बहुत समय होता है करते रहिए… : PM मोदी pic.twitter.com/EVoc3GxLWN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2023
जी-20 आयोजन को बताया गौरव का क्षण
पीएम मोदी ने जी-20 के आयोजन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जी20 में हम ग्लोबल साउथ की आवाज बने। जी-20 की अभूतपूर्व सफलता देश के लिए गर्व का विषय है। पीएम ने कहा कि जी-20 में भारत की विविधता का जश्न मना।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे।#ParliamentSpecialSession pic.twitter.com/D9VEUPcoAz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2023
पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन पर कही ये बात
पीएम मोदी सुबह ही संसद पहुंच गए। यहां उन्होंने प्रेस से बातचीत के दौरान चंद्रयान-3 मिशन पर बात की। पीम ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन भारत के लिए गौरव का विषय है। चंद्रयान-3 मिशन नई प्रेरणा का स्रोत बना। भारत चांद पर भी तिरंगा फहरा रहा है। शिव शक्ति पॉइंट भारत के लिए प्रेरणा का केंद्र बना है।
#Parliament #Special #Session #ससद #पहच #पएम #मद #बल #ऐतहसक #नरणय #क #ह #य #सतर #Navabharat #नवभरत