0

MP Politics | MP में दी जाएगी मुफ्त शिक्षा और बिजली, भ्रष्ट नेताओं को भी भेजेंगे जेल: रीवा में बोले अरविंद केजरीवाल | Navabharat (नवभारत)

Share

PTI Photo

रीवा/भोपाल. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को रीवा (Rewa) में सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा। उन्होंने इन दोनों पार्टियों को राज्य से उखाड़ फेंकने और आगामी विधानसभा चुनाव में आप को वोट देने की अपील की।

Table

भाजपा और कांग्रेस को भूल जाएंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मध्य प्रदेश में दो पार्टियां हैं। इस बार आप लोग इन दोनों पार्टियों को उखाड़ फेंकिए और आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए। मैं आपको चुनौती देता हूं, आप इन दोनों पार्टियों को भूल जाएंगे।”

MP सरकार का ऐसा जनता पर खर्चा होगा

केजरीवाल ने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार सरकार देने का वादा करते हुए कहा, “पैसे की कोई कमी नहीं है। इन लोगों (मध्य प्रदेश सरकार) ने (आपको) लूटा है। हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म किया। जब हमारी सरकार पंजाब में आई, तो हमने पूर्व मंत्रियों पर छापे मारे। (यहां भी) हम उन्हें (भ्रष्ट मंत्रियों को) जेल में डाल देंगे। इनके घर से इतना पैसा निकलेगा कि आपकी शिक्षा मुफ्त हो जाएगी और बिजली भी मुफ्त हो जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार का एक-एक पैसा आप पर खर्च होगा।”

कब होंगे चुनाव?

इससे पहले मध्य प्रदेश आप प्रभारी भूपिंदर सिंह जून ने कहा था कि आप इस साल के अंत में होने वाले विधान सभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर लड़ने की योजना बना रही है। आप ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले जगतार सिंह दियालपुरा और रजनीश कुमार दहिया को मध्य प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। राज्य में इस साल के अंत में 230 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़ें

2020 में गिर गई थी कांग्रेस की सरकार

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस सत्ता में आई और अनुभवी नेता कमल नाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बहरहाल, 2020 में राज्य में एक राजनीतिक उथल-पुथल मच गई, जब तत्कालीन कांग्रेसी ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने 22 वफादार विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। जिसके चलते कांग्रेस सरकार गिर गई। इसके बाद भाजपा ने सरकार बनाई और शिवराज सिंह चौहान दोबारा मुख्यमंत्री बने।


#Politics #म #द #जएग #मफत #शकष #और #बजल #भरषट #नतओ #क #भ #भजग #जल #रव #म #बल #अरवद #कजरवल #Navabharat #नवभरत